
श्रीमद्भगवदगीता को हिंदू धर्म का सबसे पवित्र ग्रंथ माना जाता है ।गीता के उपदेश संपूर्ण मानव जाति का आज भी कल्याण करते हैं ।यह हमें जीवन जीना सिखाती है तथा हर समस्या का समाधान इसमें मिलता है ।गीता हमारा मार्गदर्शन करती है ।यह हमें बिना फल की इच्छा किए कार्य करना सिखाती है ।काम ,क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार आदि से मुक्त करके परमात्मा से जुड़ना सिखाती है। यह हमें शरीर की नश्वरता और आत्मा के अमरता के बारे में बताती है ।शरीर की नश्वरता का ज्यादा शोक न करके हमें अपने कर्तव्य का पालन करना सिखाती है। यह हमें सभी परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखने का तथा शांति का संदेश देती है। मन और इंद्रियों पर नियंत्रण करना सिखाती है। जब भी हम गीता को पढ़ते हैं तो हमारे अंदर नए-नए भावों का संचार होता है। यह हमें संसार में रहते हुए अपने कर्तव्य का पूर्ण पालन करना सिखाती है । गीता का अभ्यास करने वाला पुरुष भगवान को भी अपने अधीन कर लेता है तथा मुक्ति उसकी दासी बन जाती है। वह दूसरों के लिए भी मोक्ष का दरवाजा खोल देता है ।गीता का गौरव तो गायत्री मंत्र से भी बढ़कर है। यह हमें अज्ञान के रास्ते से दूर करके ज्ञान का रास्ता दिखाती है। यदि हम गीता के उपदेशों का पालन करें तो जीवन के सभी दुखों और चिंताओं से मुक्त हो सकते हैं।
मुख्य शब्द: गीता, कर्तव्य,अहंकार , आत्मा, ज्ञान, अवतार ,कल्याण और विवेक, मुख्य शब्द: गीता, कर्तव्य,अहंकार , आत्मा, ज्ञान, अवतार ,कल्याण और विवेक
मुख्य शब्द: गीता, कर्तव्य,अहंकार , आत्मा, ज्ञान, अवतार ,कल्याण और विवेक, मुख्य शब्द: गीता, कर्तव्य,अहंकार , आत्मा, ज्ञान, अवतार ,कल्याण और विवेक
| selected citations These citations are derived from selected sources. This is an alternative to the "Influence" indicator, which also reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | 0 | |
| popularity This indicator reflects the "current" impact/attention (the "hype") of an article in the research community at large, based on the underlying citation network. | Average | |
| influence This indicator reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | Average | |
| impulse This indicator reflects the initial momentum of an article directly after its publication, based on the underlying citation network. | Average |
