
किसी भी भौगोलिक क्षेत्र का अध्ययन करने के लिये उस क्षेत्र की जनसंख्या संरचना का अध्ययन अति आवश्यक होता है क्योंकि मनुष्य प्रकृति का सबसे बडा संसाधन है। किसी भी स्थान की विशेषतायें वहां निवास करने वाले मानव द्वारा प्रदर्शित होती है। जनसंख्या संरचना का अध्ययन भौगोलिक विश्लेषण का आधार माना जाता है। इसके अध्ययन के लिये उस क्षेत्र में निवास करने वाली कुल जनसंख्या वृद्धि, वितरण, घनत्व आदि का अध्ययन करते है।
