
कला मानव जीवन का अभिन्न अंग है जो न केवल अभिव्यक्ति का माध्यम है बल्कि समाज की संस्कृति भावनाओं और विचारों का दर्पण भी है। वॉश पद्धति भारतीय चित्रकला की एक महत्वपूर्ण विधा है जिसमें जल रंग और भाव की संयोजन से सौंदर्यात्मक अनुभव होता है। उत्तर प्रदेश के कला शिक्षण संस्थानों में वॉश पद्धति न केवल चित्रण विधा के रूप में, बल्कि एक गहन रचनात्मक अनुभव के रूप में विकसित हुई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न कला शिक्षण संस्थानों जैसे लखनऊ कला महाविद्यालय, इलाहाबाद महाविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय आदि में वॉश कला के प्रशिक्षण और सृजन की प्रक्रिया में कलाकारों के विचार अनुभव तथा नवाचार के आयाम का अध्ययन किया गया। परिणाम स्वरुप यह स्पष्ट हुआ कि वॉश चित्रकला में कलाकार अपनी चेतना के माध्यम से प्रकृति मानवीय भावनाओं और सामाजिक यथार्थ को सूक्ष्म रूप में व्यक्त करता है कलाकार की चेतना संवेदना और रचनात्मक दृष्टिकोण का विश्लेषण किया गया है। कलाकार की चेतना यहां केवल तकनीकी दक्षता तक सीमित नहीं रही बल्कि उसकी अन्त प्रेरणा सामाजिक परिवेश सांस्कृतिक पृष्ठभूमि तथा शैक्षिक वातावरण से भी जुड़ी हुई है। शिक्षण संस्थाओं का वातावरण कलाकार की रचनात्मक चेतना को प्रोत्साहित करता है और कलाकारों में वॉश तकनीक के प्रति नई दृष्टि और संवेदनशीलता का विकास करता है। इस प्रकार वॉश चित्रों का सृजन केवल एक तकनीक का भाग नहीं बल्कि कलाकार की अंत चेतना और सामाजिक चेतना की अभिव्यक्ति बन जाता है। वॉश चित्रकला में प्रकृतिक चित्रणए लोग जीवनए ऐतिहासिक घटनाएं और धार्मिक प्रसंग प्रमुख विषय होता है। इस कला में सरलता के साथ गहराई और भाव अभिव्यक्ति का जो संगम देखने को मिलता है। वह कलाकार की संवेदनशीलता को निखारता है इसीलिए शिक्षण संस्थान में इस विधा का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।
| selected citations These citations are derived from selected sources. This is an alternative to the "Influence" indicator, which also reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | 0 | |
| popularity This indicator reflects the "current" impact/attention (the "hype") of an article in the research community at large, based on the underlying citation network. | Average | |
| influence This indicator reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | Average | |
| impulse This indicator reflects the initial momentum of an article directly after its publication, based on the underlying citation network. | Average |
