
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास केवल राजनीतिक संघर्षों और सैन्य अभियानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना, जनसहभागिता और विशेष रूप से महिलाओं के अद्वितीय योगदान का भी द्योतक है। सामान्यत: स्वतंत्रता संग्राम की चर्चा पुरुष नेतृत्व और उनके बलिदानों तक केंद्रित रही है, किंतु वस्तुतः महिलाओं ने भी हर स्तर पर—चाहे वह युद्धभूमि हो, सत्याग्रह आंदोलन हो अथवा सामाजिक संगठन—अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। इस संदर्भ में झांसी मण्डल की महिलाएँ विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही हैं। झांसी मण्डल का ऐतिहासिक महत्त्व 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से ही स्पष्ट होता है, जहाँ रानी लक्ष्मीबाई के साहस और नेतृत्व ने स्वतंत्रता की ज्योति को प्रज्वलित किया। उनके साथ झलकारी बाई, सुंदरा बाई और अन्य वीरांगनाओं ने युद्ध के मोर्चे पर अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया। आगे चलकर 20वीं शताब्दी में भी झांसी मण्डल की महिलाओं ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाए गए असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की। इस काल में महिलाएँ न केवल सत्याग्रह और विरोध-प्रदर्शनों में सम्मिलित हुईं, बल्कि विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार, भूमिगत गतिविधियों, जनजागरण, तथा महिला संगठनों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य भी करती रहीं। इस शोध का मुख्य उद्देश्य झांसी मण्डल की महिलाओं की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका का ऐतिहासिक एवं सामाजिक विश्लेषण करना है। शोध में प्राथमिक स्रोत (दस्तावेज़, संस्मरण, सरकारी रिपोर्ट) और द्वितीयक स्रोत (पुस्तकें, शोध पत्र, अखबार, पत्रिकाएँ) का अध्ययन किया गया है। निष्कर्षतः यह स्पष्ट होता है कि झांसी मण्डल की महिलाएँ न केवल स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणास्रोत रहीं, बल्कि उन्होंने महिला शिक्षा, सामाजिक चेतना और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से आधुनिक भारतीय समाज में महिला सशक्तिकरण की ठोस नींव भी रखी।
| selected citations These citations are derived from selected sources. This is an alternative to the "Influence" indicator, which also reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | 0 | |
| popularity This indicator reflects the "current" impact/attention (the "hype") of an article in the research community at large, based on the underlying citation network. | Average | |
| influence This indicator reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | Average | |
| impulse This indicator reflects the initial momentum of an article directly after its publication, based on the underlying citation network. | Average |
