
डिजिटल युग ने शिक्षा, सामाजिक संपर्क और किशोरों के मनोवैज्ञानिक अनुभवों की प्रकृति को मूलतः परिवर्तित कर दिया है। इस पृष्ठभूमि में सामाजिक-संवेगात्मक अधिगम (एसईएल) छात्रों के संज्ञानात्मक विकास के साथ-साथ उनके भावनात्मक एवं सामाजिक विकास का एक अनिवार्य घटक बनकर उभरा है। एसईएल वह संरचित प्रक्रिया है जिसके माध्यम से शिक्षार्थी भावनाओं का प्रभावी विनियमन, सहानुभूति, सकारात्मक संबंध-निर्माण, आत्म-जागरूकता तथा जिम्मेदार निर्णय-निर्माण जैसे जीवनोपयोगी कौशल अर्जित करते हैं। साथ ही, सामाजिक परिपक्वताकृजिसे व्यक्तिगत, पारस्परिक और सामाजिक पर्याप्तता के रूप में परिभाषित किया जाता हैकृव्यक्ति की सामाजिक भूमिकाओं, जिम्मेदारियों तथा अनुकूलन क्षमता का संकेतक मानी जाती है।डिजिटल संदर्भ में जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सोशल मीडिया और वर्चुअल प्लेटफॉर्म छात्रों के अनुभवों को पुनर्परिभाषित कर रहे हैं, वहीं अत्यधिक ऑनलाइन निर्भरता चिंता, अवसाद, आत्म-विनियोग, सामाजिक अलगाव तथा संज्ञानात्मक विच्छिन्नता जैसे जोखिम भी उत्पन्न करती है। इस अध्ययन में यह विश्लेषित किया गया है कि माइंडफुलनेस-आधारित हस्तक्षेप, एआई-संचालित उपकरण, वर्चुअल रियलिटी सिमुलेशन, गेमिफाइड सामाजिक-संवेगात्मक गतिविधियाँ तथा बायोफीडबैक-समर्थित तकनीकें एसईएल की प्रभावशीलता को बढ़ाकर किशोरों की सामाजिक परिपक्वता को कैसे उन्नत करती हैं।साहित्य समीक्षा इंगित करती है कि एसईएल के पाँच मूल आयामकृआत्म-जागरूकता, आत्म-प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता, संबंध कौशल और जिम्मेदार निर्णय-निर्माणकृसामाजिक परिपक्वता के विकास से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। साथ ही, घर का वातावरण, विद्यालय की संस्कृति, शिक्षक दक्षता तथा सांस्कृतिक-नैतिक दिशानिर्देश भी इस अंतर्संबंध को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं।प्रस्तुत शोध दर्शाता है कि डिजिटल परिवेश में एसईएल केवल एक शैक्षणिक रणनीति नहीं, वरन छात्रों को भावनात्मक रूप से सक्षम, सामाजिक रूप से उत्तरदायी और संतुलित नागरिक के रूप में विकसित करने की अपरिहार्य आवश्यकता है। बीजशब्दः डिजिटल परिवेश, सामाजिक-संवेगात्मक अधिगम, सामाजिक परिपक्वता, एसईएल
एसईएल, डिजिटल परिवेश, सामाजिक परिपक्वता, सामाजिक-संवेगात्मक अधिगम
एसईएल, डिजिटल परिवेश, सामाजिक परिपक्वता, सामाजिक-संवेगात्मक अधिगम
| selected citations These citations are derived from selected sources. This is an alternative to the "Influence" indicator, which also reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | 0 | |
| popularity This indicator reflects the "current" impact/attention (the "hype") of an article in the research community at large, based on the underlying citation network. | Average | |
| influence This indicator reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | Average | |
| impulse This indicator reflects the initial momentum of an article directly after its publication, based on the underlying citation network. | Average |
