
भारत में कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और इसमें महिलाओं की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। महिलाएँ कृषि के विभिन्न कार्यों जैसे बीजारोपण, निंदाई-गुड़ाई, कटाई, पशुपालन और विपणन में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इसके बावजूद, उनका श्रम अक्सर अदृश्य होता है और उन्हें पुरुषों की तुलना में कम मजदूरी, सीमित निर्णय-निर्माण अधिकार और सामाजिक सुरक्षा के अभाव का सामना करना पड़ता है। कृषि क्षेत्र की असंगठित प्रकृति और पारंपरिक लैंगिक भूमिकाएँ महिलाओं को श्रम कानूनों से वंचित करती हैं। भारतीय श्रम कानून—समान वेतन अधिनियम, मातृत्व लाभ अधिनियम और मनरेगा जैसी नीतियाँ महिलाओं के लिए सुरक्षा का प्रयास करती हैं, लेकिन इनका प्रभावी क्रियान्वयन कृषि क्षेत्र में कमजोर है। कानूनों की प्रभावशीलता में कमी का कारण निरीक्षण तंत्र का अभाव, पंजीकरण की कमी और सामाजिक-आर्थिक विषमताएँ हैं। यह शोध कृषि क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति, श्रम अधिकारों की उपलब्धता और कानूनों के क्रियान्वयन पर विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है। यह अध्ययन यह दर्शाता है कि महिलाओं के श्रम अधिकारों का संरक्षण कृषि उत्पादकता और राष्ट्रीय विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अध्ययन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के श्रम अधिकारों की वास्तविक स्थिति और भारतीय श्रम कानूनों के क्रियान्वयन की प्रभावशीलता का विश्लेषण करना है।
| selected citations These citations are derived from selected sources. This is an alternative to the "Influence" indicator, which also reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | 0 | |
| popularity This indicator reflects the "current" impact/attention (the "hype") of an article in the research community at large, based on the underlying citation network. | Average | |
| influence This indicator reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | Average | |
| impulse This indicator reflects the initial momentum of an article directly after its publication, based on the underlying citation network. | Average |
