
राजस्थान, जो भारत का सबसे बड़ा राज्य है, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक विशिष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। यहाँ समाज और पर्यावरण के बीच परस्पर सहभागिता पर आधारित पारंपरिक पारिस्थितिकीय ज्ञान की समृद्ध विरासत रही है। राज्य की विविध पारिस्थितिकीय प्रणालियाँ, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएँ और गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियाँ इसे अध्ययन हेतु एक अनोखा क्षेत्र बनाती हैं। यह शोध पत्र राजस्थान में समाज की पर्यावरण संरक्षण संबंधी सफलताओं और विफलताओं का विश्लेषण करता है। इसमें विश्नोई समुदाय की पर्यावरणीय नैतिकता, पवित्र उपवनों (ओरणों) का पारंपरिक संरक्षण, तथा आधुनिक युग की सरकारी एवं गैर-सरकारी पहलों की समीक्षा की गई है। विश्नोई आंदोलन और जल स्रोतों के पुनर्जीवन जैसी उल्लेखनीय सफलताओं के साथ-साथ, भूजल संकट, मरुस्थलीकरण और शहरी प्रदूषण जैसी समस्याओं को भी रेखांकित किया गया है।
पर्यावरण संरक्षण, पारंपरिक ज्ञान, सामुदायिक भागीदारी, राजस्थान, विश्नोई आंदोलन, जल संचयन, मरुस्थलीकरण, सतत विकास।
पर्यावरण संरक्षण, पारंपरिक ज्ञान, सामुदायिक भागीदारी, राजस्थान, विश्नोई आंदोलन, जल संचयन, मरुस्थलीकरण, सतत विकास।
| selected citations These citations are derived from selected sources. This is an alternative to the "Influence" indicator, which also reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | 0 | |
| popularity This indicator reflects the "current" impact/attention (the "hype") of an article in the research community at large, based on the underlying citation network. | Average | |
| influence This indicator reflects the overall/total impact of an article in the research community at large, based on the underlying citation network (diachronically). | Average | |
| impulse This indicator reflects the initial momentum of an article directly after its publication, based on the underlying citation network. | Average |
